चौमूं। शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, चेयरमैन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
पूर्व विधायक सैनी ने बताया कि बाबा साहब देश के ऐसे एक शख्स थे जिनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती। उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निमार्ण में अभूतपूर्व योगदान दिया था। बाबा साहब ने हमेशा से कमजोर और पिछड़ें वर्ग के अधिकारों के लिए काम किया था। जीवन के हर पड़ाव पर संघर्षों को पार करते हुए उनकी सफलता हर किसी के लिए प्रेरणा है।
चेयरमैन ने बताया कि डॉ बाबा साहब अम्बेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी, पंसस कैलाश यादव, पार्षद रमेश चंद्र सैनी, गेंदीलाल सैनी, उपसरपंच मांगीलाल बलेसरा, भीम सिंह लांबा, छात्रसंघ अध्यक्ष शिल्पा सौंकरिया, बाबूलाल लांबा, श्याम प्रताप सिंह गुर्जर, पांचूराम निठारवाल, ओमप्रकाश बुनकर, कैलाश बुटोलिया, एमडी भदला, भगवान सहाय हरसोलिया, संतोष कुमार धानका, कानाराम तुन्दवाल, नानूराम जाट, महेंद्र सैनी, अशोक कुमावत, पूरणमल मीणा, ओ पी सेठी, विनोद कुमार आर्य, कल्याण डागर, नरेश कुमार, विनोद कुमावत, राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
