चौमूं। टाकरडा व जयसिंहपुरा ग्रामपंचायत कार्यालय का जयपुर कलेक्ट्रेट से आर्थिक एवं सांख्यिकी संयुक्त निदेशक जगदीश प्रसाद मीणा ने औचक निरीक्षण किया ।
ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी डॉ संदीप कुमावत ने बताया कि ग्राम पंचायत टाकरडा व जयसिंहपुरा में संयुक्तनिदेशक मीणा ने जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के रिकॉर्ड की जाँच कर कमियों को दुरुस्त करने के आदेश दिये और प्रमाण पत्रों के पंजीकरण की समीक्षा कर आमजन को समय पर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये।
मीणा ने जन आधार योजना की प्रगति व जन आधार की राशनकार्ड से मैपिंग की प्रगति पर ग्राम विकास अधिकारी से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। तथा मुख्यमंत्री ई ग्राम प्रयोजना के तहत भौतिक संपत्तियों के सत्यापन व ई-मित्र प्लस मशीन के बारे में भी जानकारी ली। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी डॉ. सुदीप कुमावत ने ग्राम विकास अधिकारी व ई मित्र संचालक को सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया तथा जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन समय पर जारी करने और प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
कुमावत ने बताया कि जिन लोगों के जन आधार कार्ड नहीं बने हैं उनके भी जन आधार कार्ड बनवाया जाए जिससे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने में आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़े इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी नवरतन भात्रा, भगवान सहाय शर्मा, कनिष्ठ सहायक सुमन यादव व ई मित्र संचालक आदि उपस्थित थे।