रेनवाल। विद्या भारती के पूर्व छात्रो का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन आज जयपुर बिडला आॅडीटोरियम में सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर रेनवाल से भी आदर्श विद्या मंदिर के कई पुरातन छात्र भी सम्मेलन में शामिल हुए। जयपुर में हुए एक दिवसीय सम्मेलन में विद्या भारती शिक्षा नीति से जुडी विभिन्न बातो पर विस्तृत चर्चा हुई। पूरे भारत में विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर के माध्यम से युवाओ को भारतीय संस्कृति का ज्ञान प्रदान करते हुये उन्हे समाज एवं देश सेवा के लिऐ तैयार करना है।
इस मौके पर मंचासीन अतिथियों और विचारको ने विद्या भारती के ऐसे प्रयासो की जमकर तारीफ की।इस मौके पर मुख्य अतिथि केन्द्रिय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, एवरेस्ट विजेता मेघा परमार, हीरा व्यापारी एवम् पद्मश्री शाहुभाई ढोलकिया, विद्या भारती प्रादेशिक संगठन मंत्री शिवप्रसाद शर्मा, अखिल भारतीय पूर्व छात्र संगठन के राहुल सिंघल, शरद जोशी, विद्या भारती के जयपुर अध्यक्ष डाॅ.विजय गोयल,बिग्रेडियर अजितसिंह सहित मंचस्थ अतिथियों ने भारत माता एवम् सरस्वती माॅ के दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
इस मौके पर सुरभी चतुर्वेदी,पंकज चितलांग्या के द्वारा गाये गये देशभक्ति गानो के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमो से विद्या भारती के बच्चो ने अपनी विशेष प्रतिभाऐ भी दिखाई।इस मोके पर रेनवाल के पुरातन छात्र एवम् पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त आशुतोष शर्मा सहित विद्या भारती के पुरातन छात्रो की विशेष उपलब्धि एवम् प्रतिभाओ का मंच द्वारा सम्मान भी किया गया।बालिका शिक्षा को बढावा देने की एवम् अपनी अभिरुची के अनुसार आगे बढने पर जोर देते एवरेस्ट विजेता मेघा परमार ने विद्या भारती की शिक्षा नीति को अपने आगे बढने की पहली व मजबुत नींव बताई।
इस मौके पर पूर्व सूचना आयुक्त आशुतोष शर्मा, रेनवाल व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अशोक असावा, विद्युत भवन-जयपुर के वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रीकांत खुटेटा, डाॅ.महेश शर्मा, राजेश रावत, सुशील तोतला, नवल तोतला, शिवकुमार कुमावत, राजेश बिडसर,अर्चना टांक(बिडसर) एवम् विष्णु जाखोटिया सहित कई पूरातन छात्रो ने सम्मेलन में शिरकत की।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)