रेनवाल। आजादी की 75 वी वर्षगाठ पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन राठौड की पत्नी मेजर डॉ गायत्री देवी राठौड का मुख्य अतिथि के रुप में आज रेनवाल पधारने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा स्वागत किया गया।
इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवम् मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ नवाब अली के निवास स्थान पर मेजर डॉ गायत्री राठौड का महिला कार्यकर्ता शमा परवीन व गीता देवी द्वारा शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश रावत,मंत्री दौलत सिंह खंगारोत, कोषाध्यक्ष ओंकार मारवाल, जय नारायण प्रजापत, एसी मोर्चा अध्यक्ष संतोष सांखला सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
