आम आदमी पार्टी का 'राजस्थान कार्यकर्ता संवाद यात्रा' कार्यक्रम आयोजित

 



चौमूं। आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति अपने कार्यकर्ताओं सहित राजस्थान कार्यकर्ता संवाद यात्रा के जयपुर चरण का संवाद कार्यक्रम मे उपस्थित हुए जो आज इंद्रलोक ऑडिटोरियम दिगंबर जैन नसिया नारायण सिंह सर्किल जयपुर में आयोजित हुआ।

जिसमें राजस्थान प्रदेश के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा व प्रदेश संगठन मंत्री दुष्यंत यादव ,जयपुर संभाग प्रभारी धर्मवीर सहारण की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जयपुर संभाग की मीटिंग में सभी कार्यकर्तागण उपस्थित हुए। 

प्रदेश के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि 3 महिने के अंतराल में सभी विधानसभाओं के अंदर संगठन  खड़ा करने का टारगेट है। सभी कार्यकर्ताओं को जी तोड़ मेहनत करने के लिए कहा गया है जो सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्य करेंगे तथा राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस की सरकारे पांच पांच 5 साल जनता को लूटने की जो कर्म चल रहा उसको आम आदमी पार्टी अपनी स्वच्छ व ईमानदार सरकार जनता को देकर इस क्रम को रोकेगी।  

राजस्थान के अंदर एक स्वच्छ वह ईमानदार सरकार देने का सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया ताकि राजस्थान की जनता को एक स्वच्छ सरकार दे सके जिसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी जी तोड़ मेहनत करके अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में कड़ी मेहनत करना चालू कर दे ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई जा सके व दिल्ली की तरह जो जनता को सुविधाएं दी जा रही है वे सुविधाएं राजस्थान की जनता को भी मिले। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने