जयपुर । हरिद्वार में नेशनल चैम्पियनशिप दिनांक 6, 7, 8/04/2022 को आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न राज्यों से अलग-अलग टीमों ने भाग लिया। जिसमें छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब आदि राज्यों के अण्डर-17 खिलाडियो ने भाग लिया।
जयपुर राजस्थान के खिलाडियों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए पुलिस थाना शास्त्री नगर के हैड कानि0 दिलीप शर्मा के पुत्र यश शर्मा (17) ने कबड्डी की टीम से बेस्ट रेडर के रुप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राजस्थान का मान बढ़ाया है।
राजस्थान टीम के कोच आदेश कुमार को बेस्ट फोर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। कोच आदेश कुमार ने बताया कि यश शर्मा मेहनती युवा खिलाड़ी हैं जिसका परिणाम यश शर्मा को स्वर्ण पदक के रुप में परिलक्षित हुआ हैं। यश शर्मा की प्रतिभा को देखते हुए आगे भी राजस्थान का नाम रोशन करने की संभावनायें हैं।
