चौमूं। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 जयंती के उपलक्ष पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महासंघ तहसील चौमूं की कार्यकारिणी के द्वारा अध्यक्ष संजय बिवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमूं में मरीजों को फल वितरित किए गए तथा ग्राम कालाडेरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति के लोकार्पण समारोह में उपस्थित होने पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विधायक दूदू एवं पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार और सलाहकार मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार बाबूलाल नागर के चौमूं आगमन पर संघ के कार्यकर्ताओं ने जयपुर रोड स्थित कार्यालय पर फूल माला और साफा पहनाकर बाबूलाल नागर का स्वागत किया।
वितरण एवं स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद वर्मा, प्रदेश सचिव नरसाराम गोरा, रामनिवास खतना बलिया, नगर पालिका के पार्षद अभिषेक सैनी , कन्हैयालाल थावरिया , उत्तम गोठवाल , महेश मीणा, पूर्व चेयरमैन गोविंद नारायण सैनी, महिला सेवा दल कांग्रेस की कार्यवाही प्रदेश अध्यक्ष बीनू शर्मा, अंबेडकर शिक्षक संघ के सूरज नारायण रेगर, घनश्याम सबल, पृथ्वीराज जलथुरिया, पूर्व पार्षद इंदु रानी कुलदीप, एडवोकेट ओम प्रकाश मीणा , नाथू लाल बेनीवाल, सीताराम नायक, महाराज रामफूल दास मीणा, रेशमा पिंगोलिया, पूजा शर्मा, अभिषेक सोरेला, राहुल बिवाल, हीरालाल चौधरी ,शिवराम नसाना, एसएम गांधी, सिकंदर बबेरवाल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
