चौमूं । सोमवार रात आम आदमी पार्टी राजस्थान की संभाग यात्रा सीकर से जयपुर जाते समय राजस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री दुष्यंत यादव, जयपुर संभाग प्रभारी धर्मवीर सहारण का बाईपास रोड कंचन होटल चौमू में एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति पूर्व विधानसभा विधायक प्रत्याशी के नेतृत्व में माला व साफा पहना करके भव्य स्वागत किया।
सभी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री दुष्यंत यादव ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। इसके लिए सभी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कार्यों की रीति नीति के बारे में जनता को घर-घर जाकर अवगत कराएं।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरालाल शर्मा, प्रशांत जी जायसवाल, रमेश विश्नोई, राजाराम मीणा, विष्णु, कमलेश जी सेन, हेमंत अग्रवाल, रमेश जी, श्याम सिंह जी, बलदेव जी प्रजापति ,महेश जी मीणा आदि बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे ।
