रेनवाल। एनजीओ नव निर्माण एवं पर्यावरण केंद्र तथा एसआरकेपीएस के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत आज भैसलाना में कार्यशाला का आयोजन हुआ। भैसलाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेल नर्स फर्स्ट भोमाराम चौधरी के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस मौके पर चौधरी ने तंबाकू जनित बीमारी एवं उसके दुष्परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उसे छोड़ने के लिए शपथ दिलाई। चौधरी ने कहा कि कैंसर रोग का मुख्य कारण तंबाकू है। भारत में सबसे गंभीर बीमारी कैंसर है।अगर इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो आने वाले समय में भारत एक बीमारू देश बन जाएगा।
इस अवसर पर नवनिर्माण पर्यावरण एवं पर्यावरण केंद्र करणसर के मंत्री हीरालाल शास्त्री, सुभाष चंद बगड़िया, मेल नर्स सुरेश कुमावत, जेएनएम सुरेश ताकर, d.e.o. शुभम शर्मा, l&t देवेंद्र बुनकर, फार्मेसिस्ट कल्पना कुमारी, एएन एम मदन लाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुरज्ञान तरदिया, विमला जाट, सरिता देवी, आशा सहयोगिनी सुमन देवी, पार्वती देवी, मधुबाला शर्मा, चंद्रकांता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
