मानव कल्याण सेवा संस्था द्वारा पैरों में चप्पल चेहरे पर खुशी कार्यक्रम किया गया आयोजित

 



जयपुर। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिलाएं व बच्चों को मानव कल्याण सेवा संस्था द्वार कपड़े व चप्पले वितरण की। संस्था के संरक्षक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और मानव कल्याण सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत के आदेशानुसार कार्यकर्ता जगह-जगह जाकर जरूरतमंद व निर्धन लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायता करने का कार्य कर रहे हैं।  

मानव कल्याण सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत ने बताया कि संस्था फुटपाथ पर रहने वाले और कच्ची बस्तियों के बच्चों व महिलाओं को कपड़े साड़ियां चप्पले आदि वितरण करने का कार्यक्रम संस्था द्वारा लगातार किया जा रहा है और मौसम के परिवर्तन के अनुसार जरूरतमंद लोगों को जरूरत के अनुसार उनकी सहायता करने का प्रयास हम लगातार कर रहे हैं। 

संस्था की प्रदेश कोषाध्यक्ष पूजा गुप्ता ने बताया कि आज करीब 200 बच्चों को चप्पल वितरण, 50 साड़ियां और 100 से अधिक कपड़े छोटे बच्चों को वितरण किए हैं। 

मानव कल्याण सेवा संस्था के पदाधिकारी रोहित बागड़ा, मनीष सेन, गिरधारी लाल कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां भी जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता होती है। हम लोग वहां जाकर उनकी जरूरत के अनुसार हम उनकी सहायता करते हैं। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने