राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष का विधायक ने माला एवं साफा पहनाकर किया सम्मान

 


चौमूं। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा का विधायक रामलाल शर्मा द्वारा माला एवं साफा पहनाकर सम्मान  किया । साथ ही विधायक ने इन्हें क्षेत्र का गौरव बताया। 

प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने शिक्षक, शिक्षा और शिक्षार्थी के हित में सदैव कार्य करने का आश्वासन दिया तथा शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य करने का भी आश्वासन दिया।  

इस अवसर पर संगठन की मांग पर भी चर्चा की जिसमें उप प्रधानाचार्य के 50% पद सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने, डीपीसी में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर एक ही विषय होने की अनिवार्य शर्त हटाए जाने पर, एवं पूर्व में संचालित हिंदी माध्यम के स्कूलों को बंद कर अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किए जाने के स्थान पर नये अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोले जाने की मांग पर भी चर्चा की। जिस पर विधायक ने सकारात्मक आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर बालकृष्ण भारद्वाज सदस्य शैक्षिक प्रकोष्ठ , रोहिताश दादरवाल सदस्य प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ , चौथमल कुमावत जिलाध्यक्ष , निर्विकार शर्मा हनुमान सिंह, बजरंग लाल कुमावत, अशोक कुमार, सुरेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र शर्मा,  रूप किशोर भारद्वाज, मेघराज शर्मा, सीताराम शर्मा ,जयप्रकाश मारवाल,नेमीचंद जैन, रामसिंह दादरवाल ,कन्हैयालाल हरियाणा, विमल कुमार शर्मा सूणीलाल यादव, ब्रह्मदत्त मिश्रा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने