चौमूं। हैण्ड फॉर हेल्प फाउंडेशन ने क्षेत्र में नया अभियान शुरू किया है इस अभियान में भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डे लगाने का अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के लिए संस्था अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश ने बताया की इस भीषण गर्मी को देखते हुए एनजीओ सदस्यों के सुझाव को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया है इस अभियान में आने वाले इन गर्मी के दिनों में एनजीओ के प्रत्येक सदस्यों द्वारा कम से कम 15 परिण्डे लगाये जायेंगे और निरंतर उनका ध्यान भी रखा जायेगा ।
इसके साथ ही प्रत्येक सदस्य अपने अपने गाँव शहर में अन्य लोगो को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे, जो भी व्यक्ति इस अभियान से जुड़ेंगे उन तक परिंदों को व्यवस्था एनजीओ के द्वारा की जाएगी । इस अभियान के पहले दिन ही 30 परिण्डे अलग अलग जगहों पर लगा गए और आने वाले दिनों में कम से कम 500 परिण्डे लगाएंगे।
पहले दिन रमेश चंद मीना चीफ मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक, शुभम कुमावत, हेमन्त शर्मा, पंकज, कमल आदि सदस्य मौजूद रहे।
