चौमूं। ग्राम पंचायत सरपंच तारामणी की अध्यक्षता मे पाक्षिक बैठक का आयोजन जिसमें विमलपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति एव पशु चिकित्सालय विमलपुरा को पट्टा दिया गया।
साथ ही ग्राम पंचायत मे भीषण गर्मी मे भविष्य मे पानी की समस्या ना आए इस हेतु सुझाव मांगे ताकि पानी की आपूर्ति की जा सके और वर्तमान की तरह सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति चालू रहे।
इस दौरान पूर्व सरपंच महंत योगेश्वर दास शर्मा, लालचंद यादव, बिशन सिंह जी, पशु चिकित्सक डॉ खान, पंचायत सचिव भगवान सहाय कुमावत, वार्ड पंच कानाराम स्वामी, ममता यादव, संतोष शर्मा, मुकेश शर्मा, सुनील नागर, शंभू शर्मा मौजूद रहे।
