चौमूं। प्रोटोन एकेडमी (जूनियर विंग) द्वारा आयोजित "जूनियर साइंटिस्ट सर्च एग्जाम" प्रोटोन एकेडमी केंपस ,राधा बाग, चौमूं में आयोजित की गई।
संस्था प्रिंसिपल मिथिलेश नरेड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित परीक्षा में चौमूं परीक्षेत्र के कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । परीक्षा में 838 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय अभी कक्षा नर्सरी से दसवीं तक अंग्रेजी माध्यम में संचालित किया जा रहा है ।
परीक्षा कोऑर्डिनेटर मनीष शर्मा ने बताया कि परीक्षा में साइंस और मैथ से संबंधित अंग्रेजी माध्यम के 100 प्रश्न पूछे गए थे । कक्षा पांच से कक्षा 10 तक के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे । प्रत्येक ग्रुप में कक्षा स्तर के हिसाब से प्रश्न पत्र सेट किया गया था जो कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित साइंस ओलंपियाड जैसी परीक्षाओं के स्तर के थे ।
शीघ्र ही परीक्षा की कॉपियां जांच कर परिणाम घोषित कर पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा इसमें हर वर्ग में छात्रों को कंप्यूटर टेबलेट, राइटिंग पैड ,टी शर्ट आदि अनेक प्रकार के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
