विधायक रामलाल शर्मा किया गोविंदगढ़ मंडल में जन आक्रोश सभा को लेकर किया जनसंपर्क

 


चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी चौमूँ के गोविंदगढ़ मंडल में ग्राम पंचायत वार गुरुवार को विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। आगामी 20 जून को  विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा को लेकर भाजपा देहात मंडल गोविंदगढ़ में जनसंपर्क के लिए पहुँचे विधायक रामलाल शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं द्वारा 20 जून को आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा मे अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर सफल बनाने का संकल्प लिया। 

विधायक रामलाल शर्मा ने श्याम होटल हाड़ोता, तेजाजी मंदिर हाड़ोता, शिव मंदिर जोहड़ी भोपावास, परशुराम मंदिर के पास सामुदायिक भवन उदयपुरिया, तालाब वाले बालाजी ईटावा भोपजी, रघुनाथ जी का मंदिर स्याऊ,  संस्कृत स्कूल धोबलाई, मुख्य चौक चारणवास, तातेड़ा रोड मदन जी बराला की दुकानों के पीछे सिंगोद खुर्द, शिव मंदिर नाडिया, शेषावतार मंदिर सिंगोद कला, शिव मंदिर बागड़ा ब्रिज, 

रावो की ढाणी स्कूल के सामने कल्याण मोड़, भोमिया जी का मंदिर बाढावाली, श्री नारायण सिंह कॉलेज ढोढ़सर, तेजाजी का मंदिर किरत सिंह का बास, सती माता का मंदिर छोटागुड्डा, शिव विद्या मंदिर स्कूल गुड़लिया, बालाजी का मंदिर नांगल गोविंद, बिहारी जी का मंदिर बगड़ी, मुख्य चौक सिरसा, 

मुख्य चौक रणजीतपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी 20 जून को आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने