खेलों से होता है शरीर का शारिरिक और मानसिक विकास- रामलाल शर्मा

 




चौमूँ।  ग्रामीण युवा कल्याण संस्था चौमूँ द्वारा आयोजित की जा रही बूथ स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का मुकाबला ग्राम पंचायत भूतेड़ा में खेला गया। जिसमें भूतेड़ा के तीनों बूथों की तीन टीमों के मध्य मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उपस्थित खिलाड़ियों ने विधायक रामलाल शर्मा का स्वागत किया। 

सभी युवा खिलाड़ियों ने विधायक रामलाल शर्मा की इस पहल की प्रशंसा की और पूर्णता खेलों के प्रति समर्पित विधायक शर्मा का धन्यवाद दिया। भूतेड़ा के बूथ संख्या 18, 19 व 20 के मध्य खेले गए रोमांचक मुकाबले में फाइनल में बूथ संख्या 19 ने बाजी मारी। 

इस मौके पर विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि 70-70 लाख की लागत से एक खेल स्टेडियम भूतेड़ा और एक खेल स्टेडियम ग्राम पंचायत फतेहपुरा में बनने जा रहा है। 70 लाख की लागत से बनने वाली स्टेडियम में सभी प्रकार की खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं दी जाएंगी। 

विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि खेलो से शरीर का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस मौके पर सरपंच गौरीशंकर नेतड़, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व सरपंच राजेन्द्र कुमावत सहित ग्रामवासी और कई युवा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने