नींद में सोई प्रदेश सरकार को जगाने के लिए जन आक्रोश सभा मे भारी संख्या में पहुँचने के लिए विधायक शर्मा ने की आमजन से अपील

 



चौमूँ। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ 20 जून 2022 को सायं 5:00 बजे बस स्टैंड चौमूँ में आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा को लेकर विधायक रामलाल शर्मा ने सब्जी मंडी में किसानों, आढ़तियों, दुकानदारों और आमजन से जनसम्पर्क किया।  

विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि 20 जून को जन आक्रोश सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि चौमूँ विधानसभा क्षेत्र में हो रही पेयजल समस्या के समाधान हेतु इस जन आक्रोश सभा के माध्यम से अतिथि के तौर पर उपस्थित केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भारत सरकार की आगामी पेयजल योजनाओं में चौमूँ विधानसभा के लिए पेयजल के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करने की मांग की जाएगी। 

चौमूँ विधानसभा क्षेत्र के लिए पेयजल उपलब्ध कराने हेतु यमुना का पानी हो या ईसरदा बांध का पानी हो या फिर बीसलपुर पेयजल योजना से जोड़कर पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य करने के लिए मांग रखी जाएगी। गौरतलब है कि भाजपा चौमूँ द्वारा प्रदेश के मुख्य मुद्दों यथा कर्ज माफी का वादा, अघोषित बिजली कटौती एवं बढ़ी हुई बिजली की दरें, सीएचए युवाओं के साथ धोखा, संविदा कार्मिकों के साथ छल, शिक्षक भर्ती पेपर लीक व 

अन्य भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, नगरपालिका चौमूँ में भ्रष्टाचार, गोविंदगढ़ तक मेट्रो चलाने की घोषणा थोथी साबित, बीसलपुर का पानी चौमूँ वासियों को पिलाने का वादा अभी तक अधूरा, वीर हनुमान मंदिर का रोप वे बंद, महिला उत्पीड़न व दुष्कर्म के मामले प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी भत्ते की घोषणा सिर्फ चुनावी साबित होना, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, नगर पालिका वासियों को दुकान मकान बनाने पर पट्टा शुदा भूमि पर भी मोटी वसूली आदि पर जन आक्रोश सभा का आयोजन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने