आरक्षण की मांग को लेकर रैली निकालने को लेकर सैनी समाज ने बनाई रणनीति

 


चौमूं। शहर के रींगस रोड स्थित सैनी समाज सभा भवन में शनिवार को माली समाज विकास समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित की गई। 

मीटिंग में सभी सैनी समाज के पदाधिकारियों ने फुले आरक्षण समिति को समर्थन देने का निर्णय लिया और 12 %आरक्षण की मांग को लेकर

आगामी 20 जून सोमवार को प्रातः 9:00 बजे सैनी समाज के सभी लोग एकत्रित होंगे और सैनी समाज सभा भवन से रवाना होकर बस स्टैंड थाना मोड़ चौराहा जयपुर रोड होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगे जहां पर आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। 

इस मौके पर भवन निर्माण समिति अध्यक्ष सायरमल तंवर, सैनी समाज विकास समिति महामंत्री घीसालाल तंवर, उपाध्यक्ष हीरालाल पाच्यां,पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम तंवर, सीताराम चांदोलिया, कन्हैयालाल पापटवाण,नाथूराम बिशनालिया सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने