निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 325 मरीज हुए लाभांवित

 


चौमूं। महात्मा ज्योतिबा फुले आयुर्वेद कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के द्वारा बुधवार को ग्राम टांकरडा में साप्ताहिक केलेण्डर 2022 के अनुसार निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सा शिविर में भारतवर्ष के आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा 325 मरीजो को निःशुल्क परामर्श एवं दवा दी गई । 

शिविर में ग्राम टॉकरडा संरपच सजना चौधरी बताया कि एमजेएफ गुप के चैयरपर्सन कैलाश राज सैनी की पहल पर मानव सेवार्थ के तहत साप्ताहिक केलेण्डर के अनुसार चौमूं क्षेत्र के गांव गांव ढाणी.ढाणी में हर बुधवार को साप्ताहिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे है। 

उन्होने कहा कि चिकित्सक इस धरती पर भगवान का दूसरा रूप होते है। शिविर प्रभारी डॉ. प्रशांत सैनी ने बताया कि शिविर में डॉ विश्वासु, डॉ छवी गुप्ता एवं डॉ कीर्ति सचदेवा ने बाल रोग, पेट संबंधित बीमारिया, हडडी रोग, मौसमी बीमारिया, पायल्स, बच्चो में रोग प्रतिरोध क्षमता बढाने, त्वचा रोग, आंख, कान, गला, अलसर, मुंह के छाले, गला रोग, मिर्गी रोग, स्त्रीरोग तथा पंचकर्म विधि से इलाज करने सहित 325 मरीजो को परामर्श देकर उनको दवा वितरण की। 

अगला शिविर ग्राम जयसिंहपुरा में 8 जून 2022 बुधवार को लगाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने