ग्राम भूतेड़ा में 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई आयोजित



चौमूं। ग्राम भूतेड़ा में आज 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सचिव ललित तुनवाल थे। 

शहीद भगत सिंह दौड़ प्रतियोगिता के संयोजक मुकेश कुमार यादव व सह संयोजक मेजर रामगोपाल यादव ने आगंतुक अतिथियों का मालयर्पण कर स्वागत किया। 

ललित तुनवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओ ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से 20 प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह दिए गए। तुनवाल ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा की खेलो को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल  शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। 

उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को शुभकामनाएं दी।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने