टीम उमेश सोनी की प्रेरणा से मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को चुनाव में मिला मौका--- रीना परवाल




 रेनवाल। समाज में आम जनता व साधारण कार्यकर्ताओ को भी आगे बढने का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिऐ तथा उसमें हम सबका सहयोग भी रहना चाहिये।समाज के सर्वांगीण विकास के लिऐ हम सबको मिलकर प्रयास करने चाहिऐ।

 समाज के विकास के लिऐ होने वाले सभी सामाजिक कार्यो में सभी का प्रतिनिधित्व हो,इस बात को पिछले कई वर्षो से लगातार जयपुर सहित सभी जगह बराबर पुरजोर तरीके से रखने वाले प्रमुख समाजसेवी एवं माहेश्वरी समाज,जयपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीद्वार उमेश सोनी एवं उनकी सहयोगी टीम में महिला परिषद की उम्मीद्वार स्नेहलता साबू ने अपने सामाजिक चुनावो में साबित करके भी दिखाया है।

इन्ही की प्रेरणा स्वरुप नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष प्रत्याशी अमित मालपानी ने भी अपनी टीम में आम कार्यकर्ताओ को आगे लाने का प्रयास किया है।इस कडी में आज हम बात कर रहे है माहेश्वरी समाज,जयपुर के 31 जुलाई 2022 त्रि-वार्षिक चुनाव में टोंक फाटक जोन 6 से महिला परिषद की प्रत्याशी रीना परवाल की।

साधारण परिवार से संबन्ध रखने वाली रीना परवाल का इस चुनाव में प्रत्याशी के रुप में खडा होना एक प्रेरणादायक कार्य रहा है।सीकर जिले के हरिपुरा गांव में ससुराल एवं भारु की ढाणी में पीहर होने से जयपुर माहेश्वरी समाज का सदस्य बनना एवं प्रतिनिधि के रुप में विचार रखना कल्पना से भी दूर था।इस कल्पना को आज पुरा करने में मुख्य भूमिका निभाई उमेश सोनी एवं उनकी टीम ने। 

माहेश्वरी समाज,जयपुर के त्रि-वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिऐ खडे  उमेश सोनी एवं माहेश्वरी महिला परिषद की अध्यक्ष प्रत्याशी स्नेहलता साबू ने अपनी टीम के चुनाव में जयपुर के स्थानीय उम्मीद्वारो के साथ-साथ सभी को मौका दिया है।



जयपुर चुनाव में सबसे बडे जोन 6 टोंक फाटक से प्रत्याशी बन कर पहला चुनाव लडने वाली रीना परवाल ने उमेश सोनी सहित पुरी टीम का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया।इस अवसर पति डाॅ.ज्ञानचंद परवाल सहित पुरे परवाल परिवार ने भी टीम सोनी का आभार व्यक्त किया। 

चुनाव प्रचार के दौरान रीना परवाल ने बताया की फार्म भरने के साथ ही पुरी टीम के साथ हो रहे जनसंपर्क में मिले अनुभवो के आधार पर अध्यक्ष प्रत्याशीओ की प्रेरणा को समाज भी आगे बढा रहा है।इस तरह से साधारण जीवन जीने वाले हमारे जैसे आम मतदाता को प्रत्याशी बनाने पर उमेश सोनी टीम का कार्य हम सबके लिऐ प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट) 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने