चौमूं। शहर के इंदिरा कॉलोनी निवासी तन्मय कुमावत ने सीबीएसई की दसवीं के परीक्षा परिणाम में 96 प्रतिशत अंक लाकर माता-पिता सहित पूरे परिवार का नाम रोशन किया है।
छात्र के पिता डॉ. जितेंद्र कुमावत शिक्षाविद व आईटी विशेषज्ञ हैं तथा जयपुर स्थित जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर इंजीनियरिंग विषय के प्रोफेसर हैं और माता अर्चना कुमावत चौमूं नगरपालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। तन्मय ने बताया कि मुझे दादा मदन लाल कुमावत, दादी सन्तोष देवी कुमावत व मम्मी पापा सहित पूरे परिवार ने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और मार्गदर्शन किया।
