विराज फाउंडेशन का पौधा रोपण एवं पौधा वितरण महोत्सव का शुभारंभ


 

चौमूं। विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में श्याम नगर चौमूँ स्थित श्याम मंदिर परिसर में विप्र कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू शर्मा राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्य व  प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी की अध्यक्षता में पौधा रोपण एवं पौधा वितरण महोत्सव का शुभारंभ किया गया। 

विशिष्ठअतिथि पार्षद रजनी शर्मा एवं अति विशिष्ट अतिथि डॉ अजीत सिंह शेखावत रहे।  इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के तहत 101 पौधे वितरण किए गए एवं 11 पौधे लगाकर वृक्षारोपण महोत्सव का शुभारंभ किया गया। 

इस दौरान मंजू शर्मा ने कहा कि वृक्ष इस पृथ्वी का गहना है एवं एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सी एम सैनी, प्रदेश प्रवक्ता विष्णु कुमावत, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ आर एस मानावत, प्रदेशाध्यक्ष आयुष प्रकोष्ठ डॉ राम प्रकाश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ हरिओम शर्मा, 

जिला संगठन मंत्री पं रामस्वरूप शर्मा, चौमूँ नगर अध्यक्ष डॉ सीताराम कुमावत, सौरव शर्मा, राकेश शर्मा, विमल शर्मा, बाबूलाल यादव, सुनील कुमावत, अशोक जांगिड़, महेंद्र शर्मा, सुमन शर्मा, सोनी देवी, हंसा कुमावत, अनीता शर्मा, कुसुम यादव, मीनू शर्मा, सरोज सैनी, आशा शर्मा, भगवती सोनी, मुन्नी देवी जांगिड़, मीरा कुमावत उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने