घोटे वाले हनुमान मंदिर में बही भजनों की रस धारा


 

चौमूं। शहर के सामोद रोड स्थित घोटे वाले हनुमान मंदिर में शनिवार को भजनों की रस धारा व मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान हनुमान चालीसा व रात्रि सत्संग का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर आयोजित भजनों में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। पूर्व सरपंच पप्पू मल सैनी ने कहा कि प्रभु भक्ति में अपार शक्ति होती है। इसीलिए व्यक्ति को रोजाना भगवान की भक्ति करनी चाहिए।  

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के बताए हुए आदर्शो को आत्मसात करना चाहिए जिससे जीवन को भवसागर से पार उतार जा सके। महाराज ओम प्रकाश शर्मा ने आरती करने के बाद भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। 

इस मौके पर महेश कुमार सैनी, नानू लाल, मुकेश कुमार, रमेश कुमार, रमेश मीणा, हनुमान सहाय घाटावाल, गंगाराम, भगवान सहाय, राधेश्याम, नगरपालिका पूर्व चेयरमैन गोविंद नारायण सैनी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने