चौमूं। वीर हनुमान मार्ग स्थित जांगिड़ ब्राह्मण सभा भवन में लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश की 92वीं व जयपुर सम्भाग की 28 वीं इकाई तथा जयपुर जिले की 12वीं इकाई का चौमू में 25 से अधिक सदस्यों के साथ गठन हुआ व निम्न कार्यकारिणी समिति बनायी गयी :--
अध्यक्ष - हंसराज जांगिड़, सचिव - आलोक जांगिड़, उपाध्यक्ष - मदन पंवार, उपाध्यक्ष - पूरणमल जांगिड़, संयुक्त सचिव - चौथमल कुमावत, कोषाध्यक्ष - कमलेश रानोतिया, कार्यकारणी सदस्य - महेश यादव, कार्यकारणी सदस्य - ललित कुमावत, कार्यकारणी सदस्य - श्रवण जांगिड़ व कार्यकारणी सदस्य - कैलाश जांगिड़ बनाए गए।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रकाशचन्द राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, योगेश गौतम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, श्रीमती अंजूसिंह केन्द्र सरकार के MSME बोर्ड की सदस्य, शांतिलाल बालड़ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, अरुण जाजोदिया प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश संयुक्त सचिव महेन्द्र मिश्रा, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन लाल शर्मा ( खोज ), सुधीर कुमार गर्ग जयपुर सम्भाग अध्यक्ष, भरत भूतड़ा जयपुर सम्भाग महासचिव, सुशील काबरा, अशोक जांगिड़, नरसिंह बागड़ा, सुनीता महिला इकाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि व उद्योगपति उपस्थित रहे।
