होटल गजकेसरी के पास नवनिर्मित ओम बन्ना मंदिर में विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

 


रेनवाल। कस्बे की होटल गजकेसरी के पास बने ओम बन्ना के नवनिर्मित मंदिर में 11 जुलाई को आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। ओम बन्ना मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह शेखावत एवं जीवन आधार फाउण्डेशन के सदस्य जयसिंह शेखावत के अनुसार लोगो के सहयोग से होटल गजकेसरी के पास ओम बन्ना के नवनिर्मित मंदिर में आज प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। 

मंदिर परिसर में प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले विशाल रक्तदान में युवाओ एवं आम जनता के विशेष सहयोग से  जीवन ज्योति ब्लड बैंक की टीम के द्वारा 165 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।मंदिर सेवा समिति एवं जीवन आधार फाउण्डेशन के द्वारा सभी रक्तदाताओ का माला पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र देकर अभिनंदन किया गया। 

इस मौके पर पधारे हुये सभी सम्मानीय अतिथियों द्वारा रक्तदाताओ का हौसला बढाते हुये आम जनता को प्रेरणा देने का कार्य भी किया गया। रेनवाल कस्बे के नवनिर्मित ओम बन्ना के मंदिर में लगने वाले प्रथम रक्तदान शिविर की व्यापक तैयारियां करते हुये पूरे क्षेत्र में पिछले कई दिनो से किये गये प्रचार-प्रसार से आज रक्तदान स्थल पर दिनभर एक मेले सा माहौल रहा।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विजयदीप सिंह तामडिया,पूर्व प्रधान रणवीर सिंह शेखावत हरसोली के साथ सुरेन्द्रसिंह शेखावत, जयसिंह शेखावत,दीपकसिंह प्रतापपुरा,राजेश रावत,प्रभु किसान,मनोज रावत,राहुलसिंह भैसलाना,अजय सिंह धीरावत,  जितेंद्र सिंह नान्दरीया,महावीर सिंह, इन्द्र सिंह प्रतापपुरा, लोकेन्द्र सिंह प्रतापपुरा,संजय मीणा, राहुल मीणा, कुलदीप सिंह नान्दरीया सहित सभी कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने