रेनवाल। कस्बे की होटल गजकेसरी के पास बने ओम बन्ना के नवनिर्मित मंदिर में 11 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। ओम बन्ना मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह शेखावत एवं जीवन आधार फाउण्डेशन के सदस्य जयसिंह शेखावत के अनुसार लोगो के सहयोग से होटल गजकेसरी के पास ओम बन्ना के मंदिर का निर्माण किया गया है।
इस मंदिर में आम लोगो के जीवन को बचाने की प्रेरणा के रुप में मंदिर परिसर में आम जनता के सहयोग से 11 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने इस मौके पर सभी से अपील करते हुये अधिक से अधिक रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुण्य के कार्य में शामिल होने की अपील की है। रेनवाल कस्बे के नवनिर्मित ओम बन्ना के मंदिर में लगने वाले प्रथम रक्तदान शिविर की व्यापक तैयारीया करते हुये पुरे क्षैत्र में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह शेखावत के साथ जयसिंह शेखावत, दीपकसिंह प्रतापपुरा, राजेश रावत, प्रभु किसान, मनोज रावत सहित जीवन आधार फाउण्डेशन के सभी कार्यकर्ता एवं आम जनता रक्तदान की व्यवस्थाओ में सहयोग कर रही है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
