ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. सुदीप कुमावत का सम्मान

 


चौमूं। बीएसओ के पद पर रहते हुए उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ.सुदीप कुमावत का ब्लॉक के सभी राजीव गांधी सेवा केन्द्र के ई-मित्र संचालकों द्वारा सामोद, वीर हनुमानजी के  सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  

इस अवसर पर ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, समस्त ई-मित्र संचालक, ग्राम विकास अधिकारी, राशन डीलर, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी ई मित्र संचालकों ने डॉ. सुदीप कुमावत का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में रणवीर सिंह संयुक्त निदेशक, वित्त विभाग, शासन सचिवालय ने डॉ. सुदीप कुमावत के बीएसओ पद पर रहते हुए किये गए नवाचारों की सराहना करते हुये बताया कि इनके द्वारा किए गए कार्यों को राज्य स्तर पर सराहा गया और सम्पूर्ण राजस्थान में लागू  किया गया। रितेश कुमार शर्मा एसीपी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने बताया कि डॉ. कुमावत द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाता था इनके द्वारा किये गए कार्यों को जिला व ब्लॉक स्तर पर हमेशा याद किया जायेगा।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से सहायक प्रोग्रामर  सुनील कुमावत, गौरव शर्मा, रामजी सैनी, विकास कुमावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

राशन डीलर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कुमावत के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए सभी का सहयोग करने की बात कही।

इस अवसर पर शीशपाल ओला सहायक निदेशक, परिवहन विभाग, अजीत सिंह सहायक निदेशक आयोजना विभाग, प्रवीण कुमार सांख्यिकी अधिकारी, निदेशालय,राजेन्द्र सैन नेहरू युवा केन्द्र, राशन डीलर रामकरण यादव, सीताराम ई मित्र संचालक अरविंद सिंह नाथावत, श्रवण यादव, बजरंग कुमावत, नरेश कुमावत, मुकेश सैनी,सुभाष सैन, अजय यादव, धर्मेन्द्र कुमावत, गुड्डू शर्मा,छोटू राम  समस्त ई- मित्र संचालक आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने