आमेर ब्लॉक में रांजीव गांधी ग्रामीण आलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता 2022 का हुआ शुभारंभ




जयपुर । आमेर तहसील के जालसू, आमेर ब्लॉक के ग्राम रामपुरा डाबडी, नाँगल पुरोहितान, भुरथल, खोरा श्यामदास, देगडावास, दोलतपुरा, कोटडा राजकीय विधालयों में राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित राजींव गांधी ग्रामीण आलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता 2022 का उद्घघाटन मुख्य अतिथि उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। 

डागर ने माँ सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर व झण्डांरोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। डागर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस ग्रामीण आलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को तराशने का अवसर मिलेगा राज्य सरकार की इस अनुठी पहल का स्वागत करता हूँ। 
साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेल मंत्री अशोक चाँन्दना क्रिडा परिषद की अध्यक्ष डाँ कृष्णा पुनिया का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस बंशीधर सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र हंस,  पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम सैनी लालचंद सामोता, सरपंच चौथमल सैनी, सरपंच प्रतिनिधि जयपाल परसवाल, रामसुखदास महाराज, मुकेश सिंगला, मुकेश गुर्जर खैरवाडी, प्रहलाद राय मीणा, किसान नेता भगवान सहाय बधाला, कैलाश चौधरी उप सरपंच नारायण लाल प्रजापत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने