राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक गेम्स का समापन समारोह संपन्न, विजेताओ को टी शर्ट व स्मृति चिन्ह किए भेंट




चौमूं। मोरीजा  ग्राम पंचायत मोरीजा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का समापन समारोह संपन्न आयोजित हुआ। पीईईओ कैलाश जिंगोनिया ने बताया की राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के  मुख्य अतिथि यूईएम के परियोजना निदेशक संदीप अग्रवाल रहे उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ग्रामीण ओलम्पिक पहल को सराहनीय बताया कहा की खेल क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण कदम है। 

इस दौरान कृषि उपज मंडी के पूर्व सदस्य अशोक मीणा ने ग्रामीणों के द्वारा ग्रामीण ओलम्पिक में किए जा रहे सहयोग की सराहना की। इस दौरान युवा नेता कृष्ण कांत शर्मा ने कहा की खेलों से सामाजिक सौहार्द व भाई चारे का विकास होता है। राज्य सरकार के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह ग्रामीण क्षेत्र में सद्भावना के साथ प्रतिभाओ को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

समाज सेवी व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अनुज आत्रेय ने कहा की ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में ऐसे आयोजन मील का पत्थर बनते है। वरिष्ठ उपाध्याय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने युवाओं से अपील की आपस में सौहार्द बढ़ाए। शारीरिक शिक्षक विक्रम मीणा ने राजीव गाँधी ग्रामीण खेल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

समारोह में विजेता खिलाड़ियों को यूईम की ओर से स्मृति चिन्ह व प्रयास फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ शिखा मील की ओर से टीशर्ट दी गयी।  इस दौरान समाज सेवी सुनील सैनी, दाना राम सैनी, माली राम यादव, राजपाल मीणा, शरद शर्मा, भुवनेश मीणा, सागर मल बुनकर, शंभू दयाल शर्मा, रवि जाट, अर्जुन लाल, सांवर मल, शारीरिक शिक्षक श्रवण शर्मा, मोहन डागर व समस्त स्टाफ, ग्रामीण जन व विद्यार्थी मौजूद रहे। मंच संचालन मुकेश मीणा हाटवाल ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने