चौमूं। इटावा भोपजी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया। खेल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति एवं इंटरनेट गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देवानंद गुर्जर रहे। कार्यक्रम कीअध्यक्षा राजकीय महाविद्यालय प्रधानाचार्या इन्दिरा धनकड़, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायण रोलानियां एवम सरपंच प्रतिनिधि मोहन बराला रहे ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि का तिलक, माला एवं साफा पहनाकर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं झंडारोहण करने के बाद कार्यक्रम को विधिवत आरंभ किया गया । सरपंच प्रतिनिधि मोहन लाल बराला ने मुख्य अतिथि का परिचय कराते हुए युवाओं से भारतीय सैनिकों की तर्ज पर देश आगे ले जाने का आग्रह किया
कर्नल देवानंद गुर्जर ने खेलों की प्रक्रिया को ऐतिहासिक बताते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे एवं बच्चियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
कर्नल ने अपने विचार रखते हुए बताया कि आज के भारत के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान में युवाओं की अहम भूमिका रही। शारीरिक शिक्षक कजोड़ मल द्वारा कर्नल गुर्जर का आरंभिक मैच के खिलाड़ियों से परिचय कराया गया। शानदार तरीके से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम का आगाज किया गया जिसमें खिलाड़ियों द्वारा कबड्डी के प्रारंभिक मैच का शुभारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल बराला, प्रधानाचार्य इंदिरा धनकर, कन्हैया लाल माली , लक्ष्मी नारायण रोलानिया , शहनुमत सिंह नाथावत ,राजकुमारी रूक्ष्मणि कुमारी , कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत , एवं भोलू राम मीणा एवं एवं ग्रामवासी व खिलाड़ी उपस्थित हुए गोपाल रेगर एवं रामपाल जी जलुरिया द्वारा मंच संचालन किया गया