श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन



चौमूं। आज दिनांक 01/08/22 को रामबाग गार्डन में  श्रीकृष्ण यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “नटखट गोपाल -मटकी फोड़ महोत्सव चतुर्दश “ के पोस्टर का विमोचन युथ क्लब के अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव और संरक्षक अर्जुन यादव के सानिध्य में किया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे मै विचार विमर्श किया । यूथ क्लब अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि विगत दो वर्षों से कोरोना की वजह से युथ क्लब ने ये कार्यक्रम स्थगित कर दिया था और आगामी दिनों में इस कार्यक्रम को पूरे उत्साह  के साथ मनाएंगे।  

इस अवसर पर श्री कृष्ण यूथ क्लब के संरक्षक अर्जुन यादव ने बताया इस बार नटखट गोपाल मटकी फोड़ महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा।  

कार्यक्रम में विभिन्न भक्तिपूर्ण कार्यक्रम किए !इस अवसर पर गुलाब भोमाका, अभिषेक सोरेल, बलदेव टांक, नानू काका, सरदार बाड़ीगर, प्रदीप जांगिड, बलदेव हाड़ोंता, आलोक जाँगिड, सुरेन्द्र गौरा, मदन भोमाका, रमेश करीरा, रामनिवास भोमाका, भगवान सहाय भोमाका, राम सैनी ,नानु यादव समेत अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने