आम आदमी पार्टी, चौमूं ने तहसील परिसर में पंपलेट वितरण कर किया ग्राम संपर्क अभियान का आगाज




चौमूं। आज दिनांक 3.8.2022 को चौमूं व विधानसभा फुलेरा  के कोऑर्डिनेटर कालूराम अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ थाना मोड़ चौमूं स्थित तहसील परिसर में आम आदमी पार्टी के पंपलेट का वितरण किया। 

पंपलेट देकर लोगों से एक मौका अरविंद केजरीवाल को देने का आह्वान किया। दिल्ली में व पंजाब में जनहित में  किए गए कार्यों की बारे में आम जनता को बताया। राजस्थान में भी दिल्ली व पंजाब मॉडल लागू करने के लिए आम आदमी पार्टी की विचारधारा व जनहित में किए गए कार्यों के बारे में बताया। 

आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल से जनता को अवगत करवाया गया। 

इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रामकिशोर यादव, प्रभात बराला, सीताराम सैनी, मुकेश बागड़ा, बनवारी लाल शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। ग्राम संपर्क अभियान में हर ग्राम पंचायत व नगरपालिका क्षेत्रों में वार्ड स्तर तक आम आदमी पार्टी से जनता को जोड़े जाने की मुहिम है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने