रेनवाल। कस्बे की माहेश्वरी भवन में व्यापार महासंघ की साधारण सभा एवं सामूहिक गोठ का आयोजन हुआ। महामंत्री बनवारीलाल कुमावत ने बताया की वार्षिक लेखा-जोखा, नये अध्यक्ष के चुनाव सहित विभिन्न विषयो को लेकर आज माहेश्वरी भवन में शंकर भगवान की पूजा के साथ व्यापार महासंघ की साधारण सभा की मिटिंग का आयोजन हुआ।
आज की सभा के अध्यक्ष के रुप में वरिष्ठ व्यापारी नटवरलाल तोतला के मार्गदर्शन में अध्यक्ष अशोक असावा एवं महामंत्री बनवारीलाल कुमावत के द्वारा वार्षिक लेखा जोखा पेश करने के बाद सभी ने व्यापारी हितो पर चर्चा की। उसके बाद नया अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरु हुई जिसमें एक ही नाम आया।
इस प्रकार सर्वसहमति से अशोक असावा को चोथी बार अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर चोथी बार व्यापार महासंघ के अध्यक्ष बनाये जाने पर जताये गये विश्वास पर अशोक असावा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की बात कही।
सन 2016 में गठित रेनवाल व्यापार महासंघ में वर्तमान में लगभग 800 व्यापारी इसके सदस्य है तथा कार्यकारिणी के हिसाब से पूरे रेनवाल मे 8 जोन है। आज की साधारण सभा में शाम को सामूहिक गोठ का भी आयोजन हुआ।
इस अवसर पर खुदरा किराना व्यापार अध्यक्ष रामगोपाल जोगीदास,सतीश घीया,संजय खुटेटा, विमल बाहेती, कपडा समिति मालीराम कुमावत, रेडीमेड यूनियन राजेन्द्र रिंगस्या, जमील कुरैशी, रिक्को औद्योगिक क्षैत्र मदनलाल ताकर, इलेक्ट्रोनिक से लक्ष्मीकांत तोतला, उमेश फ्लोड, व्यापार महासंघ कोषाध्यक्ष सी ए बनवारी कुमावत, वार्ड पार्षद धर्मेन्द्र चौधरी, शंकर सोनी,
केमिस्ट एसोसिएशन से भंवरलाल चौधरी, जनरल स्टोर से शंकर स्वामी, लोहा व्यापारी टीकम कुमावत सहित व्यापार महासंघ में शामिल लगभग सभी व्यापारिक समितिया एवं सह संगठनो के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आज की सभा का मंच संचालन कमल जैन ने किया।
