राजकीय वरिष्ठ अध्यापक यशवंत पूनिया का उपखंड स्तर पर हुआ सम्मान, खेल मैदान के विकास में रहा प्रेरक प्रयास




रेनवाल। बधाल कस्बे की महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम राजकीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक यशवंत पूनिया का उपखंड स्तर पर आज सम्मान हुआ। 

उन्हें विद्यालय के खेल मैदान के विकास को लेकर निभाई प्रेरक की भूमिका के लिऐ सांभर उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी जयंत चौधरी, डिप्टी लक्ष्मी सुंथार, सांभर नगरपालिका अध्यक्ष बालकिशन जांगिड,‌ अधिशाषी अधिकारी मनीषा यादव ने उन्हें सम्मानित किया। 

गौरतलब है की स्थानीय संवाददाताओं ने खबरो में प्रमुखता से विद्यालय के खेल मैदान के हुये विकास में वरिष्ठ अध्यापक यशवंत पूनिया के प्रयासो को अपनी कलम से दर्शाया था। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने