चौमूं। भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ द्वारा औषधिय पादपों की व्यवसायिक जैविक खेती पर पिंजरा पोल गौशाला, टोंक रोड जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय किसान सम्मेलन में राष्ट्रीय किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम के अन्तर्गत मुकेश सौकिल , अध्यक्ष गौ लीला धाम, गोविंदगढ को राजस्थान कृषि मंत्री लालचंद कटारिया द्वारा गौशाला गौरव पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया समारोह में भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ के अध्यक्ष डॉ अतुल गुप्ता, सचिव मोनिका गुप्ता, महंत दिनेश गिरी जी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान गौ सेवा समिति, राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वरनाथ महाराज उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 30 एंटरप्रिन्योर युवाओं, बागबानों, किसानों, उद्यमियों के साथ-साथ 21 कृषि पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उदघाटन समारोह के पश्चात करीब 400 किसानों को जैविक व ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रशिक्षण दिया गया । इसके अलावा प्रदेश की पांच गोशालाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा ।
कार्यक्रम के संयोजक प्रशांत चतुर्वेदी ने बताया कि समारोह में जैविक खेती से संबंधित प्रशिक्षण, अनुसंधान, व्यवसाय एवं प्रायोगिक शिक्षा से संबंधित दशकों का अनुभव रखने वाले सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय जयपुर के मुख्य सलाहकार डॉ. सुधांशु, अंतरराष्ट्रीय उन्नत कृषि कौशल विकास संस्थान की निदेशक डॉ.रोहांगीज़ हयाती दहिया, अभिलाषी विश्वविद्यालय के एसो.प्रो. एवं निदेशक अनुसंधान डॉ. अजय कुमार गौतम तथा कृषि विशेषज्ञ अमोल खंदारे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण सत्र हुए साथ ही रेगिस्तानी पौधे को पूरे जीवन काल में 1 लीटर पानी से पनपाने की तकनीक विकसित करने वाले नवाचारी किसान वैज्ञानिक व पद्मश्री से अलंकृत सुंडाराम वर्मा नवाचारी किसानों का मार्गदर्शन किया।
वहीं, जैविक कृषि पर आधारित सब्जियों में प्रति पौधे से प्राप्त उत्पादन का विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर देश का नाम रोशन करने वाले पदमश्री जगदीश प्रसाद पारीक का विशेष सत्र रहा।
