समाज को संगठित करना आज की आवश्यकता : युधिष्ठर कुमावत 

 


श्रीमाधोपुर। भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा समाज की इकाई के रूप में काम कर रही है। राष्ट्रीय जनगणना अभियान और सदस्यता अभियान में गांव-गांव कुमावत समाज के सदस्यों को जोङने का काम किया जा रहा है। समाज को संगठित करना आज की आवश्यकता है। 

यह बात भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युधिष्ठिर कुमावत ने रविवार को अरुण पैलेस में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही। 


समाज की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष युधिष्ठर कुमावत, राष्ट्रीय महामंत्री सूरजमल अडानिया, जनगणना मंत्री हरिसिंह घटेलवाल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संदीप कुमावत, राज्य प्रतिनिधि भंवरलाल सुरास, राष्ट्रीय प्रतिनिधि गणेशलाल कुमावत का अभिनंदन किया गया। 

इस अवसर पर संदीप कुमावत- (घोडेला) ,भारत घोड़ेला, भगवती कुमावत, तनसुख कुमावत,जितेन्द्र मारवाल ,हरिओम कुमावत , हेमन्त नारायण, अनुराग वकील ,सुरेन्द्र कुमार चेंजारा , बनवारी लाल कुमावत , सुशील खोवाल , बिहारी लाल बरमूंडा, बजरग लाल बरमूण्डा ,दीपक घोड़ेला,विकास कुमावत सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। (हरिओम कुमावत की रिपोर्ट )


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने