रेनवाल। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बे के गिरिराज नगर में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। आज हुये इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका मंडल अध्यक्ष अमित ओसवाल,विशिष्ट अतिथि एवं जज के रूप में भूमिका निभाने वाली रश्मि असावा ,डॉक्टर अनिता कुमावत, दिव्या भंडारी रहे।
इससे पूर्व पधारे हुये सभी अतिथिओ का कार्यक्रम आयोजक शिवकुमार कुमावत एवं टीम द्वारा माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन शिक्षाविद विकास भंडारी ने किया।कार्यक्रम में राधा कृष्ण की जीवित झांकियां की प्रस्तुति दी गई, इसमें नृत्य, मटकी फोड़, भजन कार्यक्रम ,प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया।
सभी प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान पर रहे नन्हे-मुन्ने कलाकारों को पुरस्कृत पुरुषोत्तम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महावीर ,महेश, सुनील ,अनूप देवी ,कमला देवी ,सरस्वती देवी, मोनू देवी, तरुण, दीपक ,शिव कुमार ,दीपिका, लड्डू, प्रियांशु, विहान ,चीनू ,दिशा ,गायु ,लवीना, सृष्टि, कोमल व समस्त गिरिराज नगर कॉलोनी के लोग मौजूद रहे सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया कार्यक्रम की अंतिम घड़ी में भगवान श्री कृष्ण द्वारा मटकी फोड़ का कार्यक्रम किया गया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
