निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का हुआ सफल आयोजन

 



श्रीमाधोपुर। जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद  जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर  रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज के सौजन्य से आज  स्व चौधरी  नाथु राम भामू रोटरी भवन श्रीमाधोपुर में लगाया गया। जिसमे आखों में मोतियाबिंद की कुल 87जांच के लिए पंजीयन करवाया  तथा ऑपरेशन के लिए 41  लाभान्वित लोगो का चयन किया । 

जिनका निशुल्क ऑपरेशन आवास भोजन तथा आने जाने का व्यय निशुल्क रहेगा।सुप्रसिध्द शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के योग्य तथा अनुभवी चिकित्सक डॉक्टर नेहा अग्रवाल के नेतृत्व में योग्य ओर कुशल चिकित्सा कर्मियों द्वारा नेत्र जांच शिविर में सेवाए दी गई  तथा ऑपरेशन के लिए  चयनित लाभार्थियो का ऑपरेशन हेतु  जयपुर स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल मे ले जाया गया।

लाभार्थियो में महिला एवं पुरषों के साथ 92वर्षीय श्रीमती फुली देवी भी नागल भीम से अपने परिजनों के साथ उपस्थित हुई । यह शिविर के प्रति लोगो की आस्था एवं विस्वास  को दर्शाता है। शिविर में  अवलोकन हेतु भामाशाह नवरंग कयाल भी उपस्थित हुए ।

शिविर में रोटेरियन का सेवा के प्रति जज्बा ओर समर्पण भाव देखकर कयाल बहुत अभिभूत हुए। शिविर में पूर्व सहप्रांतपाल गिरिराज कयाल, डॉक्टर माधो सिंह सुरेश चोटिया ,शांति लाल सोनी, रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह शेखावत, पूर्व सचिव सुशील सैनी, सुभाष यादव, मनोज चोटिया,  विहिप जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, समाज सेवी तथा लॉयन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष सागर मल हलवाई  आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की। 

दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि रोटरी क्लब तथा स्थानीय व्यापार संघ के सहयोग से शंकरा आई हॉस्पिटल द्वारा विगत 5 वर्षों में श्रीमाधोपुर तथा आस पास के गांवों से अब तक 2000 से अधिक लोगो ने निशुल्क एवं सफल ऑपरेशन करवाकर चिकित्सकीय लाभ प्राप्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने