समाज की शान माहेश्वरी भवन में पहली बार हुआ झण्डारोहण, समाज की उपस्थिति में अध्यक्ष अशोक असावा ने किया झण्डारोहण


रेनवाल। कस्बे सहित आस-पास के क्षैत्र में समाज की शान माहेश्वरी भवन में पहली बार आज झण्डारोहण हुआ।समाज की गरीमामयी उपस्थिति में अध्यक्ष अशोक असावा ने झण्डारोहण किया।इसी के साथ समाज की साधारण सभा का भी आयोजन हुआ।इस साधारण सभा में समाज के नये अध्यक्ष का चयन व चयन की प्रक्रिया सहित विभिन्न मुद्दो पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर सभी ने एक-दुसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाऐ देते हुये जलपान भी किया।इस अवसर पर समाज मंत्री लक्ष्मीकांत तोतला,वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम जाखोटिया,रामजीदास असावा,रामस्वरूप खटोड, संतोष आगीवाल,महेश परवाल,विनोद तोतला,गोपाललाल अजमेरा,बाबुलाल परवाल,सत्यनारायण फ्लोड, उमेश फ्लोड,विष्णुकांत मालपानी,विमल बाहेती,विश्वनाथ फ्लोड,खेमचंद जाखोटिया,महिला मण्डल अध्यक्ष विजयालक्ष्मी लढा,मंत्री सरिता तोषनीवाल,सांस्कृत्रिक मंत्री रेणु जाखोटिया,युवा संगठन अध्यक्ष जुगल सारडा,मंत्री शैलेन्द्र फ्लोड,खेलकूद मंत्री रिषी मालपानी,रमाकांत तोतला सहित समाज सदस्य उपस्थित रहे।  गौर तलब है आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में श्री माहेश्वरी युवा संगठन भी आगे आया है। समाज अध्यक्ष अशोक असावा एवं मंत्री लक्ष्मीकांत तोतला की प्रेरणा से श्री माहेश्वरी युवा संगठन ने सराहनीय कार्य किया है।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वारा समाज में देशभक्ति की भावना जगाने के लिऐ युवा संगठन ने समाज को तिरंगा उपलब्ध कराते हुये अपने घर पर लगाने की प्रेरणा भी दी है। युवा संगठन टीम ने माहेश्वरी समाज के सभी घरो में पहुच कर तिरंगा लगाने की फोटो मे सर्वश्रेष्ठ फोटो को लक्की ड्रा पुरस्कार भी देने की घोषणा की है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने