चौमूं । नगर में भाजपा युवा नेता शंकर गौरा के नेतृत्व में कई स्थानों पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इसमें धोली मंडी, ऑचीड़ मॉल, खेल स्टेडियम हनुमान जी रोड, खेल स्टेडियम रेलवे स्टेशन, टाकरड़ा कृषि विज्ञान केंद्र में हज़ारों युवाओं ने हर घर तिरंगे कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें युवाओं को घर में लगाने के लिए तिरंगे बांटे गए। तिरंगा कार्यक्रम में युवाओं में खासा जोश था ।
कार्यंकम में भारत माता ओर वन्देमातरम् के जय घोष लगे। इस दौरान भारत की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुष एवं देश के सैनिकों को याद किया गया।
इस दौरान शंकर गोरा ने युवाओं को आजादी का अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने निवेदन किया कि वह जीवन में कम से कम एक महापुरुष की जीवनी पड़े एवं हमारे देश के जो क्रांतिवीर है जिन्होंने हमारे देश को आजादी दिलाई उनके बारे में हम सब लोगों को पता होना चाहिए कि उन्होंने किस विपरीत परिस्थितियों में देश को आजादी दिलाई । हमारे सैनिक माइनस डिग्री टेंपरेचर में भी देश की रक्षा करते हैं और जहां तपती धूप पड़ती है वहां पर भी देश की रक्षा करते हैं ।
इसलिए हमें हमारे जीवन में हमारे महापुरुषों के चरित्र को उतारना चाहिए ।
शंकर गोरा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास एक अलग प्रकार का विजन है। वह हर देशवासी की भावनाओं को समझते हैं। इसलिए उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों के लिए चलाया है। जिसमें करोड़ों देशवासी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के आह्वान से आज घर-घर तक तिरंगा झंडा पहुंचा है और देश की पूरी जनता इस अभियान में जुड़ चुकी है।
इस दौरान कार्यक्रम में सुरेश गोदारा, अमित कुमावत, महेंद्र यादव, राजेश गोरा, मनोज शर्मा, अमित घोड़ेला, अजय शर्मा, हंसराज शर्मा, प्रताप नाशना, कालू बगड़िया, सुरेश चोधरी, युवराज कुमावत, देव नारायण गुज़र, महेंद्र संटी, शुभम कुमावत, सुभाष कुमावत, आदित्य मिश्रा, मनोज यादव, राहुल जांगिड़,सोहन गोदारा, देवेश सेनी, योगेश सेनी, अनिल सेनी, विक्रम सेनी आदि उपस्थित रहे।