चौमूं। शहर में बुधवार को श्री फाउंडेशन चौमूं के द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत एक अनूठी पहल देखने को मिली हैं। और श्री फाउंडेशन के डॉ सुरेश कुमार सैनी के नेतृत्व में लंपी बीमारी को लेकर पशु चिकित्सालय ईटावा भोपजी व पशु चिकित्सा उपकेंद्र निवाणा में गायों के लिए करीब 200 किट नि:शुल्क वितरण किए गए है।
इस मौके पर ईटावा भोपजी पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ कैलाश चंद्र, सेवानिवृत्त डॉक्टर सोहनलाल, निवाणा पशु उप केंद्र प्रभारी डॉ सुभाष स्वामी,नाथूराम जाट, छीतरमल सहित अन्य लोग रहे मौजूद।
इस मौके पर श्री फाउंडेशन के डॉ सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि प्रदेश में लंपी बीमारी से गायों की मौत हो रही है, इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए गायों के लिए दवाइयों के नि:शुल्क किट वितरण शुरू किए गए हैं। दवाइयों के किट में औषधि दवाइयां शामिल की गई है।