सामुदायिक भवनों में रंग रोगन एवं साज-सज्जा की पार्षद वर्मा ने की मांग

 



चौमूं । नगर पालिका क्षेत्र के सामुदायिक भवनों पर रंग रोगन एवं साज-सज्जा करवाए जाने की मांग को लेकर नगर पालिका पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने मंगलवार  को अधिशाषी अधिकारी देवेंद्र जिंदल से भेटकर  ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि चौमू नगरपालिका क्षेत्र के 45 वार्डों में सांसद, विधायक कोष एवं नगर  पालिका द्वारा सामुदायिक भवनों के बनने के बाद आदिनांक तक उनमें रंग रोगन एवं साज सजा नहीं हुई है। सामुदायिक भावनो में ज्यादातर में लाइट व्यवस्था, शौचालय आदि का अभाव होने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने सामुदायिक भवनों  में लाइट, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था के साथ दीपावली से पूर्व सामुदायिक भवनों में रंग- रोगन एवं साज - सज्जा के साथ नगर पालिका की इमारतों पर °नगर पालिका मंडल चौमू° लिखवाए जाने की मांग की।

इस अवसर पर पार्षद कन्हैया लाल गोयल भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने