श्रीमाधोपुर। श्रीमाधोपुर ब्लॉक में लंपी स्किन डिजीज का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक 100 से ज्यादा गोवंश की लंपी वायरस से मौत हो चुकी है। वही 1600 से अधिक गौवंश लम्पी स्किन डिजीज से संक्रमित है।
शुक्रवार को पूर्व पीसीसी सचिव बालेन्दु सिंह शेखावत ने श्रीमाधोपुर के श्रीकृष्ण गौशाला का जायजा लिया। इस दौरान शेखावत ने बताया कि उन्होने राज्य सरकार से गोवंश में फैल रही लंपी स्किन डिजीज वायरस बीमारी को महामारी घोषित करने की मांग की है।
शेखावत ने बताया कि राज्य सरकार ने वैसे तो इस वायरस को रोकने के लिए जागरूक होकर गोवंश का उपचार कराने में लगी हुई है, लेकिन इस वायरस से गोवंश की अकाल मृत्यु बेहद दुखद है जिस कारण राज्य सरकार इस वायरस की बीमारी को महामारी घोषित करें।
कांग्रेस के नेता बालेंदु सिंह शेखावत कहा कि वे क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं मे दौरा करेंगे एवं वहां की स्थिति को देखते हुए वहां उपचार की व्यवस्था की जाएगी एवं सेनेटाइजर व दवाइयां भेजी जाएगी। श्रीकृष्ण गौशाला श्रीमाधोपुर में शेखावत ने गायों को आयुर्वेदिक लड्डू खिलाए और गौशाला में मक्खी-मच्छर नही रहे इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ नीम की पत्तियों को जलाया।
गोशाला में सेवकों को रोजाना नीम की पत्तियों को जलाने की नसीहत दी ताकि मक्खियों की वजह से संक्रामक रोग नही फैले। इस मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।(हरिओम कुमावत की रिपोर्ट)
