चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात (उत्तर) के द्वारा आयोजित दिनांक 3 सितंबर 2022 को प्रातः 9:30 बजे प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन निम्स यूनिवर्सिटी आमेर में किया जाएगा।
जिसमें मुख्य वक्ता प्रकाश जावेडकर पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सतीश पूनिया जी प्रदेशाध्यक्ष भाजपा राजस्थान, विशिष्ट अतिथि वासुदेव देवनानी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान, जितेंद्र शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष जयपुर देहात उत्तर उपस्थित होंगे।
विधानसभा क्षेत्र चोमूँ से भाजपा कार्यकर्ता प्रातः 8:00 बजे कागलिया वाले हनुमान मंदिर,मोरिजा रोड, चौमूँ से एकत्रित होकर विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में निम्स यूनिवर्सिटी, आमेर पहुचेंगे।
मीटिंग में मंडल अध्यक्ष, कार्यकारिणी पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, पंचायत समिति प्रत्याशी, नगर पालिका प्रत्याशी, पूर्व जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
