चौमूं। आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने बताया की राजस्थान में लम्पी बीमारी के कारण लाखों गोवंश की मौत आए दिन हो रही है।
जगह-जगह मृत पशुओं के ढेर लग रहे हैं। गांव के अंदर किसानों में डर का माहौल व्याप्त होता जा रहा है व दूध की बिक्री में भी दिन-प्रतिदिन भारी गिरावट आती जा रही है।
सरकार गोवंश को बचाने के बजाय मृत पशुओं के आंकड़े छिपाने में लगी है। इस प्रकार से राजस्थान सरकार पशुओं में इस बीमारी को रोकने के लिए हर क्षेत्र में फेल होती जा रही है।
अगर समय रहते पशुओं का इलाज नहीं किया गया तो पशुओं के अंदर यह बीमारी विकराल महामारी का रूप ले लेगी जिससे हर किसान वर्ग को भारी क्षति का सामना करना पड़ेगा।
