सैनी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह कल

 


चौमूं।  माली समाज विकास समिति चौमू जयपुर के तत्वाधान में सैनी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह कल दिनांक 11 -09-2022 को साय काल 4:00 बजे सैनी समाज सभा भवन बस स्टैंड चौमूं में आयोजित होगा।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक  भगवान सहाय सैनी व विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी होंगे समारोह में R J S में  चयनित महावीर सैनी तथा अन्य राजकीय सेवा में वर्ष 2022 के चयनित कर्मचारियों व अधिकारियों का सम्मान किया जावेगा।  

अतः सभी समाज बंधुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें मीटिंग में दिनेश कुमार सैनी अध्यक्ष, घीसालाल सैनी महामंत्री, राधेश्याम तवंर संरक्षक, रामचंद्र संरक्षक, हीरालाल पाच्या, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष सायरमल तवंर, रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया सह कोषाध्यक्ष,  कन्हैया लाल पापटवान संयुक्त मंत्री, कैलाश चंदोलिया एवं अन्य समाज बंधु उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने