चौमूँ। ग्राम पंचायत भूतेड़ा को जोड़ने वाली संपर्क सड़क हाबु का बास का शिलान्यास सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती और विधायक रामलाल शर्मा के द्वारा किया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत संपर्क सड़क हाबु का बास तक 2 किमी लंबाई की सड़क का निर्माण 70 लाख की लागत से होगा। साथ ही सार्वजनिक श्मशान भूमि हाबु का बास में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया।
सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि गांवो का सर्वांगीण विकास सड़कों के निर्माण कार्य से ही संभव है, कांग्रेस शासनकाल के दौरान पिछले 4 सालों में पूरे प्रदेश में सड़कों का हाल बेहाल हो चुका है। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार का पता भी नहीं है कि वह सत्ता में है या नहीं है।
राज्य सरकार के 80 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं और सरकार कौन चला रहा है यह किसी को नहीं पता, राज्य सरकार ने प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम किया है। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का भूतेड़ा सरपंच गौरी शंकर नेतड के द्वारा माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, उप प्रधान कमला देवी जय प्रकाश चौधरी, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा सरपंच प्रभु नारायण यादव, पूर्व प्रधान महेश मीणा, मंत्री रिशपाल कुमावत, पूर्व सरपंच राजेंद्र कुमावत, पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव सरपंच हरदेव देवंदा, सरपंच त्रिलोक लोछिब, जाट समिति अध्यक्ष पवन चोपड़ा, पूर्व सरपंच सरदार जाखड़,
पूर्व जिला परिषद सदस्य सुखराम बुनकर, जिला पार्षद हरि गठाला, पूर्व सरपंच नाथूराम भाड़रड़ा, पूर्व सरपंच मदन सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहन बुनकर, अमरचंद जाट, बाबू लाल यादव, सहकारी समिति अध्यक्ष गोगराज देवंदा, सागर बोचलिया, प्रभु यादव, मदन बागड़ा, सरवण गढ़वाल, शंकर लाल पिंगल, संतोष रेगर, भगवती सिंह, धुडाराम कुमावत, संतोष स्वामी, सुरेंद्र शर्मा, मदन सोनी, सुभाष भार्गव, नाथूराम मंडिया, कुंभाराम बोचलिया, नारायण कुमावत, भोलूराम लोरा, गणपत गढ़वाल, कमल बोचलिया, बबलू गोठवाल, राजेंद्र गढ़वाल, अर्जुन, अवतार लाल लोरा, कानाराम यादव सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
