चौमूं। आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमू के के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर कई सालों से नहीं हुए है।
हजारों शिक्षक अपने ट्रांसफर का इंतजार कई सालों से कर रहे हैं जबकि फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड के ट्रांसफर व अन्य विभागों के कर्मचारियों के ट्रांसफर भी हाल ही में आए दिन हो रहे हैं व लिस्टे आ रही है। परंतु कई सालों से दूरदराज के जिलों के अंदर थर्ड ग्रेड के टीचर्स ट्रांसफर की बाट जो रहे हैं।
ऐसी स्थिति के अंदर इनके साथ जो भेदभाव किया जा रहा है वह कतई स्वीकार करने योग्य नहीं है। इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर भी खोले जाएं जो कई सालों से शिक्षक ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं।
