चौमूं। एसडीएम प्रियव्रत सिंह चारण का कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद विक्रम सिंह जोधा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तथा साथ ही दीपावली के त्यौहार को देखते हुए मिलावटी मिठाइयों एवं मावे पर रोक की मांग को लेकर और चौमूं की बिगड़ती हुई ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में बताया गया है कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए बड़ी मात्रा में नकली मावा तैयार किया जा रहा है जबकि जितना मावा खपत हो रहा है उतना मावे की आवक नहीं है और साथ ही अभी हाल ही में गायों में लंपी बीमारी फैली हुई थी। जिस वजह से मावा इतना नहीं मिल पा रहा लेकिन फिर भी मिलावट खोर स्वार्थी तत्व लोगों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने से चूक नहीं रहे हैं।
ज्ञापन में उपखंड अधिकारी से मांग की गई कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा उनको ब्लैक लिस्टेड घोषित किया जाए ताकि भविष्य में भी ऐसा कभी काम ना कर सके।
इसके साथ ही चौमूं की बिगड़ी यातायात व्यवस्था में सुधार के क्रम में भी ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्राइवेट गाड़ियों वाले मनमानी करते हैं। आम रास्तों पर गाड़ी आड़ी तिरछी लगाकर दादागिरी का परिचय देते हैं। यहां तक कि चौमूं थाने के सामने भी बेखौफ सवारियां भरकर रोड जाम करते हैं। और जहां चाहे वहां पर सवारियों को रोककर अपना किराया वसूल करते हैं। पुलिस का उनमें कोई खौफ नहीं है।
इसलिए भविष्य में कोई दुर्घटना घटित न हो इसलिए इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में बावड़ी गेट व्यापार मंडल के रामअवतार मोदी, व्याख्याता जितेंद्र शेरावत, इंतजार अली, बाबू लाल यादव, मनोज चोपड़ा, संजय चौधरी, रमन सेन, जटा शंकर यादव, महावीर शर्मा, विनोद कुमावत, सचिन प्रभाकर, यतेंद्र सिंह सोलंकी, मुकेश मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
